International

Maharajgnj News : भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों जांच में जुटी

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। सोमवार रात करीब 9:30 बजे निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा गांव के पास पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से सीमा पार करते समय गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार राय के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले के हिन्दू प्रधान पाड़ा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने मटरा गांव के समीप पगडंडी मार्ग पर घेराबंदी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करता दिखा, जिसे तुरंत रोका गया। पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति घबरा गया और बाद में सख्ती से पूछने पर उसने अपनी बांग्लादेशी नागरिकता स्वीकार कर ली। प्रारंभिक जांच में उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां उसके मकसद और संपर्कों की गहन जांच में जुटी हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि आरोपी से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी भारत में प्रवेश की मंशा क्या थी।

यह भी पढ़ें : Maharajgnj News : भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों जांच में जुटी